RSSB Jail Prahari Scorecard 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर और श्रेणी दर्ज है। जेल प्रहरी परीक्षा मे भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के आज स्कोरकार्ड बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया ग है।
राजस्थान जेल प्रहरी एग्जाम 2025 का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग द्वारा कराया गया है यानी इस एग्जाम का आयोजन आरएसएसबी बोर्ड की ओर से लिया गया है, एग्जाम का आयोजन होने की पश्चात इस एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के पश्चात आज स्कोरबोर्ड भी जारी कर दिया गया है।
RSSB Jail Prahari Scorecard 2025
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) |
पद का नाम | जेल प्रहरी (Jail Warder) |
रिक्तियां | 803 + 165 = 968 |
परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
परिणाम दिनांक | 30 August 2025 |
स्कोरकार्ड | 04 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in |
12 अप्रैल को आयोजित हुई थी परीक्षा
आरएसएसबी की ओर से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राज्यभर में 38 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया था। इस परीक्षा में 610168 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक संपन्न करवाई गई थी।
कुल 968 पदों पर होंगी नियुक्तियां
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 968 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। पहले यह भर्ती 803 पदों के लिए निकाली गई थी जिसमें बाद में संशोधन कर 165 पदों को और जोड़ा गया था। कुल पदों में से 912 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए एवं 56 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Jail Prahari Scorecard 2025 Process
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “रिजल्ट” या “Results” सेक्शन खोजें और उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज पर आपको “राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025” का लिंक मिलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर या जन्मतिथि डालनी होगी।
- जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे ध्यान से चेक करें।
- रिजल्ट का एक कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध हो।